Get me outta here!

Thursday, January 3, 2019

Mi अपने स्मार्टफोन के साथ क्यों नहीं देती है इयरफोन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान !


दोस्तों इस समय भारतीय बाजार में कई दिग्गज स्मार्टफोन कंपनियाँ मौजूद हैं। यदि बात बजट फोन की कि जाय तो चीन की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का नाम पहले आता है। इस कंपनी के फोन हमारे यहां खूब पसंद किए जाते हैं। लेकिन आपको ज्ञात होगा कि शाओमी अपने स्मार्टफोन के साथ कभी भी इयरफोन नहीं देती है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि आखिरकार क्यों शाओमी अपने फोन के साथ इयरफोन नहीं देती है।

जैसा आप जानते हैं कि शाओमी अपने ग्राहकों को काफी सस्ते में स्मार्टफोन उपलब्ध कराती है। इसके स्मार्टफोन आम लोगों की बजट में होते हैं। साथ ही साथ इसके एक इयरफोन की कीमत लगभग ₹1,000 से ₹2,000 तक होती है। ऐसे में यदि शाओमी अपने फोन के साथ इयरफोन भी उपलब्ध कराती है तो बजट स्मार्टफोन की कीमत ₹2,000 तक बर्फ जाएगी। उसके बाद ग्राहकों को यह फोन महंगे प्रतीत होंगे। इसीलिए कंपनी ग्राहकों को इयरफोन नहीं उपलब्ध कराती है।

0 comments:

Post a Comment