Get me outta here!

Sunday, January 6, 2019

अगर पड़े झटपट नकदी की जरूरत, तो ये छह शाॅर्ट-टर्म लोन कर सकते हैं आपकी मदद


इसमें क्रेडिट कार्ड और पीपीएफ अकाउंट पर मिलने वाला लोन भी है शामिल
अगर आपको अपनी मनपसंद जगह पर छुट्‌टी मनाने के लिए या लंबे समय से अटके पड़े क्रेडिट कार्ड के बिल को चुकाने के लिए झटपट कैश की जरूरत है तो आप इन शॉर्ट-टर्म लोन में से किसी की मदद ले सकते हैं। ये ऐसे पर्सनल लोन होते हैं जो एक साल या उससे कम समय के लिए दिए जाते हैं। हालांकि इनमें इंटरेस्ट रेट थोड़ा ज्यादा होता है, लेकिन मौजूद वक्त में ये लोगों के बीच काफी प्रचलित हो रहे हैं क्योंकि इनमें लोन अप्रूवल बहुत जल्दी मिल जाता है और पेपरवर्क न के बराबर होता है। अगर आप किसी भी कारण से क्विक कैश चाहते हैं, तो इन छह शॉट टर्म लोन को देख सकते हैं
क्रेडिट कार्ड पर लोन: अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप प्री-अप्रूव्ड शॉर्ट-टर्म लाेन ले सकते हैं। आपकी क्रेडिट कार्ड हिस्ट्री और क्रेडिट लिमिट को देखते हुए कई बैंक आपको इस तरह के लोन ऑफर करते हैं। इसमें प्रोसेसिंग फीस 500 रुपए से शुरू होती है और इंटरेस्ट रेट 12 से 25 फीसदी के बीच हो सकते हैं। भुगतान के लिए आपको तीन से 24 महीने का समय मिलता है।
पर्सनल लोन: यह शॉट टर्म लोन में सबसे पुराना और सबसे पॉपुलर है। इसमें कम से कम 30 हजार रुपए तक का लोन मिल सकता है। इंटरेस्ट रेट्स थोड़े ज्यादा होते हैं, लेकिन emi ऋण लेने वाले की सैलरे के अनुसार तय की जाती है, जससे वे पेमेंट मिस न कर दे।
Payday loan: यह लोन पिछले काफी कम समय में देश में तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इसकी खासियत यह है कि इसमें आपको कैश फटाफट मुहैया करा दिया जाता है। हालांकि इसमें पर्सनल लोन के मुकाबले काफी कम अमाउंट मिलता है। यह लोन लेने के लिए आपको सिर्फ अपनी सैलरी स्लिप, PAN, बैंक अकाउंट नंबर और कुछ अन्य डिटेल्स देनी होती हैं। अमांउट चंद घंटों में दिए गए बैंक अकाउंट में आ जाता है। बेहद आसानी से बिना झंझट के पैसा मिल जाने के चलते यह लोन युवाअों के बीच खासतौर से लोकप्रिय हो रहा है।
PPF अकाउंट पर लोन: आपके पीपीएफ अकाउंट पर भी आपको शॉर्ट-टर्म लोन मिल सकता है। हालांकि अकाउंट खुलवाने के तीसरे साल से ही आप इस लोन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। लोन के लिए अप्लाई करने पर आपको पीपीएफ अकाउंट की पासबुक जमा करनी होगी। लोन अप्लाई करने के समय आपके अकाउंट में जा बैलेंस है उसका 25 फीसदी आपको लोन के तौर पर मिल सकता है। आप अपने अकाउंट के छह साल पूरे होने तक लोन ले सकते हैं और इस लोन को चुकाने के लिए आपको तीन साल का समय मिलेगा।
ब्रिज लोन: इसे स्विंग लोन भी कहा जाता है। यह ऐसा शॉर्ट टर्म लोन होता है जो लोगों की तात्कालिक कैश की जरूरत को पूरा करने के काम आता है। इसे 'गैप-फाइनेंसिग’ के नाम से भी जाना जाता है। जैसे अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लॉन्ग-टर्म होम लोन का इंतजार कर रहे हैं और आपको डाउनपेमेंट के लिए कैश की जरूरत है तो आप इस लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि इसमें भी प्रोसेसिंग फीस और इंटरेस्ट रेट्स पारंपरिक लोन के मुकाबले ज्यादा रहता है।
डिमांड लोन: फाइनेंशियल इमरजेंसी के समय डिमांड लोन काफी मददगार हो सकते हैं। बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFCs) इंश्योरेंस पॉलिसीज और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट जैसे स्मॉल सेविंग्स इंस्ट्रूमेंट्स पर ऐसे लोन ऑफर करती हैं। लोन का अमाउंट आपके सेविंग्स इंस्ट्रूमेंट्स की मैच्योरिटी वैल्यू पर निर्भर करता है। ज्यादातर बैंक आपकी सेविंग्स का 70 से 90 फीसदी लोन के तौर पर ऑफर करते हैं।

0 comments:

Post a Comment